यूक्रेन में 62-वर्षीय नागरिक की हत्या के मामले में 21-वर्षीय रूसी सैनिक ने कबूला अपना गुनाह
यूक्रेन में युद्ध अपराधों के आरोपी 21-वर्षीय रूसी टैंक कमांडर वादिम शिशिमारिन ने बुधवार को कबूल किया कि उसने 62-वर्षीय एक निहत्थे नागरिक की हत्या की थी। शिशिमारिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार युद्ध अपराधों के मुकदमे की सुनवाई कर रही कीव ज़िला अदालत में अपनी याचिका दायर की। दोषी पाए जाने पर उसे उम्रकैद हो सकती है।