यूक्रेन में किंडरगार्टन के पास हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, गृह मंत्री समेत 16 लोगों की हुई मौत
यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर एक किंडरगार्टन के पास हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 2 बच्चों और यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की समेत 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में मंत्री के उप-प्रमुख व सचिव भी शामिल हैं। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।