यूक्रेन में कीव के पास दिखा 64 किमी लंबा रूसी सैन्य काफिला, सामने आईं तस्वीरें
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास करीब 64 किलोमीटर लंबे रूसी सैन्य काफिले की सैटेलाइट तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। मैक्सार टेक्नोलॉजीज़ ने कहा कि काफिला पहले बताए गए 27 किलोमीटर की तुलना में काफी लंबा है। बकौल कंपनी, यूक्रेनी सीमा से करीब 32 किलोमीटर उत्तर दक्षिणी बेलारूस में अतिरिक्त ज़मीनी बलों की तैनाती और हेलीकॉप्टर यूनिट्स देखी गई हैं।