यूक्रेन में परमाणु संयंत्र पर हमला कर आग से खेल रहे हैं पुतिन: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री
ब्रिटिश रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा है कि यूक्रेन में ज़ापोरिज़झिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला कर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 'आग से खेल रहे हैं।' उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रपति पुतिन से कड़े शब्दों में कहेंगे कि ऐसी साइट्स पर हमला करना बंद करें, यह बहुत खतरनाक है।" गौरतलब है, रूसी सेना ने ज़ापोरिज़झिया पर कब्ज़ा कर लिया है।