यूक्रेन में प्लैटफॉर्म पर खड़ी महिला की फेंस के दूसरी तरफ पति को किस करने की तस्वीर सामने आई
यूक्रेन में अपने 11 महीने के बेटे के साथ प्लैटफॉर्म पर ट्रेन का इंतज़ार करती महिला की फेंस के दूसरी ओर खड़े पति को किस करने की तस्वीर सामने आई है। वे बुचा और इरपिन में रातभर चली लड़ाई से भागे थे। रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन के 18-60 वर्ष के पुरुषों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध है।