यूक्रेन में फंसी छात्रा को सिंधिया ने प्लेन में बिठाया, लड़की ने सेल्फी के लिए किया अनुरोध
एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुखारेस्ट (रोमानिया) में फंसी भारतीय छात्रा को प्लेन में हाथ पकड़ कर सीट पर बिठाते दिख रहे हैं और साथी यात्रियों से उसकी देखभाल करने के लिए कह रहे हैं। जिसके बाद वीडियो में लड़की सिंधिया से सेल्फी के लिए अनुरोध करती दिख रही हैं।