यूक्रेन में फंसे 183 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया से मुंबई पहुंचा विशेष विमान

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 183 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से एक विशेष विमान गुरुवार सुबह मुंबई पहुंचा। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने मुंबई पहुंची इस तीसरी निकासी उड़ान में सवार लोगों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। दानवे ने एयरपोर्ट पर लोगों से कहा, "मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपका स्वागत करने के लिए भेजा है।"

Load More