यूक्रेन में फंसे 185 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया से मुंबई पहुंचा विशेष विमान
युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 185 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से एक विशेष विमान गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि मुंबई पहुंचा। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के इस विमान से आए लोगों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उन्होंने एयरपोर्ट पर यात्रियों से कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को वापस लाने तक निकासी अभियान जारी रहेगा।