यूक्रेन में फंसे 60% भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया: केरल हाईकोर्ट से केंद्र

केंद्र सरकार ने केरल हाईकोर्ट को बताया कि यूक्रेन संकट में फंसे छात्रों सहित अनुमानित 20,000 भारतीयों में से 60% ने यूक्रेन की सीमा पार कर ली है। सरकार ने कहा, "स्थिति में सुधार होते ही खारकीव से छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाएगा।" बकौल सरकार, 16-23 फरवरी के बीच 4,000 भारतीय भारत लौट चुके हैं।

Load More