यूक्रेन में फंसे 629 भारतीयों को लेकर वायु सेना के तीन विमान पहुंचे दिल्ली
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने शनिवार को बताया कि 'ऑपरेशन गंगा' के तहत युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 629 भारतीय नागरिकों को लेकर तीन सी-17 विमान दिल्ली के हिंडन एयरबेस पर पहुंचे। वायु सेना के अनुसार, यह विमान पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया से आए हैं। बकौल वायु सेना, यह विमान भारत से जाते समय 16.5 टन राहत सामग्री ले गए थे।