यूक्रेन में फंसे राज्य के 454 में से 421 लोग वापस आए: मध्य प्रदेश सरकार
मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को कहा कि यूक्रेन में फंसे राज्य के कुल 454 लोगों में से 421 अब तक वहां से सुरक्षित वापस आ गए। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्य के कुछ लोग अभी रास्ते में हैं जबकि अन्य यूक्रेन छोड़ने की प्रक्रिया में हैं। बकौल मिश्रा, राज्य सरकार सभी निवासियों के संपर्क में है।