यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों की मदद के लिए दो सरकारी अधिकारी तैनात किए गए: कर्नाटक सीएम
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन से लौटने वाले राज्य के लोगों को बिना किसी परेशानी के घरों तक पहुंचाने के लिए दो अधिकारियों को मुंबई और दिल्ली में तैनात किया गया। उन्होंने कहा, "रोमानिया-यूक्रेन सीमा पर भीड़ हो रही है...विदेश मंत्रालय से कन्नड़ लोगों के लिए...अलग व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया गया है।"