यूक्रेन में बर्थडे पर गिफ्ट मिले ग्रेनेड के विस्फोट से शीर्ष सैन्य कमांडर के सहायक की हुई मौत
यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर-इन-चीफ वलेरी ज़ालुज़नी ने खुलासा किया है कि जन्मदिन पर मिले उपहार के विस्फोट के कारण उनके सहायक मेजर हेनाडे चास्त्यकोव की मौत हो गई। यूक्रेन के आंतरिक मंत्री ने दावा किया कि एक सहकर्मी ने चास्त्यकोव को उपहार में ग्रेनेड दिया था। विस्फोट में उनके 13 वर्षीय बेटे के भी घायल होने की खबर है।