यूक्रेन में बुज़ुर्ग की हत्या को लेकर युद्ध अपराधी रूसी सैनिक को हुई उम्रकैद की सज़ा

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की एक अदालत ने सोमवार को वादिम शिशिमरीन नामक 21-वर्षीय रूसी सैनिक को युद्ध अपराधी करार देते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई। टैंक कमांडर शिशिमरीन ने उत्तरपूर्वी यूक्रेन के एक गांव में एक 62-वर्षीय बुज़ुर्ग की हत्या करने की बात कबूल की थी। उसने 28 फरवरी को बुज़ुर्ग के सिर में कुछ गोलियां दागी थीं।

Load More