यूक्रेन में मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए दोषी है रूस: अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा है, "अमेरिका का निष्कर्ष है कि यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूस ने मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं।" उन्होंने कहा, "मैं उन सभी से कहना चाहती हूं कि इन अपराधों को अंजाम देने वालों और इन अपराधों में शामिल उनके (रूस) सीनियर ऑफिसर्स को जवाबदेह ठहराया जाएगा।"