यूक्रेन में युद्ध जलवायु के नज़रिए से वरदान हो सकता है: विश्व मौसम विज्ञान संगठन के प्रमुख
विश्व मौसम विज्ञान संगठन के महासचिव पेट्टेरी टालस ने कहा है, "यूक्रेन में युद्ध को जलवायु के नज़रिए से वरदान के तौर पर देखा जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "5-10 साल में स्पष्ट हो जाएगा कि यूक्रेन में युद्ध जीवाश्म ऊर्जा की हमारी खपत को बढ़ाएगा और यह हरित संसाधनों को अपनाने की गति में तेज़ी ला रहा है।"