यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद महंगाई से 7.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे पहुंचे: यूएनडीपी

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने एक रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद खाद्य पदार्थों और ऊर्जा की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण दुनियाभर में 7.1 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं। सबसे ज़्यादा प्रभावित देशों में अल्बानिया, किर्गिस्तान, मोल्दोवा, मंगोलिया, तजाकिस्तान, सूडान, घाना और रवांडा शामिल हैं।

Load More