यूक्रेन में यूनिफॉर्म सरेंडर करने के बाद रूसी सैनिक को पहनने के लिए दिया गया 'वेडिंग सूट'
यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विस ने एक रूसी सैनिक को पकड़ने के बाद उसकी तस्वीर जारी की है। सर्विस ने ट्वीट किया "रूसी आक्रमणकारी यूक्रेन के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए इतना उत्सुक था कि उसने न केवल अपने हथियार बल्कि अपनी यूनिफॉर्म भी सरेंडर कर दी...यही कारण है कि यूक्रेनियों द्वारा...उसे दिए गए वेडिंग सूट में पूछताछ हो रही है।" .