यूक्रेन में राज्य के 1,008 लोग फंसे, 207 लौटे वापस: राजस्थान सरकार
राजस्थान सरकार ने बुधवार को बताया कि अभी तक युद्धग्रस्त यूक्रेन में राज्य के 1,008 नागरिकों के फंसे होने की जानकारी है जिनमें से 207 लोग वापस आ चुके हैं। राज्य सरकार ने कहा कि वहां फंसे राजस्थान के निवासियों की संख्या अधिक हो सकती है। बकौल सरकार, राज्य के लोगों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।