यूक्रेन में रूस अपने लक्ष्य को हर हाल में हासिल करेगा: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से कहा कि वह यूक्रेन में अपने अभियान के लक्ष्य (यूक्रेन के विसैन्यीकरण और उसकी तटस्थ स्थिति) को हर हाल में हासिल करेंगे। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन द्वारा वार्ता में देरी के किसी भी प्रयास के परिणामस्वरूप रूस अपनी मांगों की सूची में और चीज़ें जोड़ देगा।