यूक्रेन में रूस की हार से परमाणु युद्ध छिड़ सकता है: रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव
पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने 'नाटो' को आगाह किया और कहा कि यूक्रेन में रूस की हार से परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। यूक्रेन की मदद को लेकर 'नाटो' और अन्य रक्षा मंत्रियों की जर्मनी में शुक्रवार को होने वाली बैठक पर मेदवेदेव ने कहा कि 'नाटो' और अन्य को अपनी नीतियों के खतरे के बारे में सोचना चाहिए।