यूक्रेन में रूस के 'अवैध जनमत संग्रह' के खिलाफ यूएनएससी में भारत ने वोटिंग से किया परहेज़

भारत ने रूस द्वारा 4 यूक्रेनी इलाकों में 'अवैध जनमत संग्रह' करवाकर उनका विलय करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश हुए निंदा प्रस्ताव के मसौदे पर मतदान से परहेज़ किया। 10 देशों ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया। यूएन में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, "विवादों को निपटाने का एकमात्र उपाय बातचीत है।"

Load More