यूक्रेन में रूस के हमलों में कम-से-कम 6 लोगों की हुई मौत, 10 से ज़्यादा लोग घायल
यूक्रेन के खारकीव में रूस द्वारा किए गए हमलों में कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने 'X' पर लिखा, "इस हमले में 10 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं।" ज़ेलेंस्की ने लिखा, "यूक्रेन में रूस द्वारा किए जा रहे आतंकी हमले जारी हैं और हमें इस आतंक को खत्म करना होगा।"