यूक्रेन में रेप को 'रणनीति' की तरह उपयोग कर सैनिकों को वायग्रा दे रहा रूस: यूएन अधिकारी
संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी प्रमिला पाटन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि यूक्रेन में रेप और यौन शोषण को रूस 'रणनीति' की तरह इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा, "जब...महिलाएं वायग्रा से लैस रूसी सैनिकों के बारे में बताती हैं...तो यह साफ...रणनीति लगती है।" बकौल पाटन, यूएन युद्ध के बाद यूक्रेन में 100+ रेप की पुष्टि कर चुका है।