यूक्रेन में शहरों पर कब्ज़ा करने के बाद खुलेआम फांसी देने की योजना बना रहा है रूस: रिपोर्ट
यूरोपीय खुफिया अधिकारी के अनुसार, रूस की खुफिया एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस यूक्रेन के लोगों का मनोबल तोड़ने के लिए यहां के जीते हुए शहरों में खुलेआम फांसी देने की योजना बना रही है। ब्लूमबर्ग के हवाले से कहा गया है, "(वे) हिंसक भीड़ को नियंत्रण करने और प्रदर्शनों के आयोजकों...को हिरासत में लेने की भी योजना बना रहे हैं।"