यूक्रेन में स्टारलिंक को निशाना बनाया जा सकता है, कृपया सावधानी से इस्तेमाल करें: मस्क
स्पेसX के सीईओ एलन मस्क ने यूक्रेन में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट टर्मिनल भेजने के कुछ दिनों बाद चेताया है कि इसकी पूरी आशंका है कि रूसी हमले के बीच इसको निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, "स्टारलिंक इकलौता गैर-रूसी कम्युनिकेशंस सिस्टम है जो अभी भी यूक्रेन के कुछ हिस्सों में काम कर रहा है, कृपया सावधानी से इस्तेमाल करें।"