यूक्रेन में हमले को लेकर एचऐंडएम, ज़ारा और मैंगो ने रूस में अपने आउटलेट बंद किए

यूक्रेन में रूसी हमले को लेकर फैशन ब्रैंड ज़ारा की मालिक इंडीटेक्स ने रूस में अपनी दुकानें बंद करने और ऑनलाइन बिक्री रोकने का एलान किया है। रूस में इंडीटेक्स के 502 स्टोर हैं जिनमें से 86 ज़ारा के आउटलेट हैं। इससे पहले फैशन रिटेलर एचऐंडएम और मैंगो ने इन्हीं कारणों का हवाला देकर रूस में दुकानें बंद की थीं।

Load More