यूक्रेन में 'हैरी पॉटर कासल' पर रूस ने किया मिसाइल हमला, 5 लोगों की हुई मौत
यूक्रेन के ओडेसा में 'हैरी पॉटर कासल' के नाम से मशहूर इमारत पर रूस के मिसाइल हमले में कम-से-कम 5 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवाई हमले की चेतावनी हमले से कुछ मिनट पहले मिलने के चलते इमारत में मौजूद लोगों को कहीं और शरण लेने का समय नहीं मिला।