यूक्रेन युद्ध के खिलाफ कविता पढ़ने पर 2 रूसी कवियों को हुई जेल
यूक्रेन पर हमले के खिलाफ कविताएं पढ़ने को लेकर रूस में 2 कवियों को जेल की सज़ा हुई है। मॉस्को की एक अदालत ने रूसी सैनिकों के खिलाफ 'नफरत भड़काने' के लिए एक कवि को 7 वर्ष और दूसरे को साढ़े 5 वर्ष की सज़ा सुनाई है। इस वर्ष एक अन्य कवि को भी 4 वर्ष की सज़ा हुई थी।