यूक्रेन युद्ध में भाग लेने के लिए 1 लाख सैनिक भेजने को तैयार है उत्तर कोरिया: रूसी विशेषज्ञ
रूसी सैन्य विशेषज्ञ इगोर कोरोचेंको ने हाल ही में सरकारी टीवी चैनल पर कहा कि उत्तर कोरिया अपने लगभग 1 लाख वॉलंटियर्स को यूक्रेन युद्ध में भाग लेने के लिए रूस भेजने को तैयार है। वहीं, कोरोचेंको ने कहा कि उत्तर कोरियाई बिल्डर्स युद्ध से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए रूसी बिल्डर्स के साथ काम करने को तैयार हैं।