यूक्रेन संघर्ष को लेकर किन देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस का किया समर्थन?
रूस समेत 5 देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया जिसमें रूस से 'तत्काल और बिना शर्त' यूक्रेन से अपने सैनिकों को बुलाने की मांग की गई थी। बेलारूस, उत्तर कोरिया, इरित्रिया और सीरिया ने प्रस्ताव के खिलाफ जबकि 141 देशों ने समर्थन में मतदान किया। भारत समेत 35 देशों ने मतदान से परहेज़ किया।