यूक्रेन सरकार ने शेयर किया 8 वर्षीय बच्चे द्वारा दादी, कुत्ते और घर खोने को लेकर लिखा गया नोट
यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने 8-वर्षीय बच्चे येहोर का हस्तलिखित नोट शेयर किया है जो उसने मारियोपोल में 'रूसी बम से छिपने' के दौरान अपनी डायरी में लिखा था। कुलेबा ने नोट का अनुवाद किया, "24 फरवरी से मेरे 2 कुत्ते मारे गए और मेरी दादी और मेरा प्यारा मारियोपोल।" बकौल कुलेबा, बच्चे के दादा भी मारे गए हैं।