यूक्रेन सरकार ने शेयर की राइफल लेकर बच्चे के साथ चलती हुई महिला की तस्वीर
यूक्रेन के सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन्स ऐंड इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ने देश में युद्ध के बीच ट्विटर पर एक महिला की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह राइफल लेकर एक बच्चे के साथ चलती हुई दिख रही है। सेंटर ने लिखा, "हर यूक्रेनी मां को वंडर वुमन कहा जा सकता है।" दरअसल, रूस-यूक्रेन के बीच 11-दिनों से युद्ध जारी है।