यूक्रेन से भारतीय छात्र का पार्थिव शरीर लाने के प्रयास जारी हैं: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार खारकीव गोलीबारी में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र के पार्थिव शरीर को लाने के लिए लगातार यूक्रेन सरकार से संपर्क में है। बकौल बागची, सोमवार को कीव से भारतीय दूतावास के महत्वपूर्ण हिस्से को लवीव जाना पड़ा था, दूतावास बंद नहीं है व कार्य कर रहा है।