यूक्रेन से युद्ध के बीच पुतिन ने सैनिकों की संख्या 30% बढ़ाने के प्रस्ताव को दी मंज़ूरी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच बुधवार को रूसी सेना में सैनिकों की संख्या 30% से ज़्यादा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के एक सम्मेलन में सैनिकों की संख्या को 11.5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख करने का प्रस्ताव रखा था।