यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को एमबीबीएस परीक्षा पास करने के लिए मिलेगा एक मौका
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि यूक्रेन से भारत लौटे मेडिकल के छात्रों को किसी मेडिकल कॉलेज में एनरोल किए बिना एमबीबीएस की फाइनल (पार्ट-1 और पार्ट-2) परीक्षा पास करने के लिए एक मौका दिया जाएगा। इन दोनों परीक्षाओं को पास करने के बाद छात्रों को 2 साल की अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी करनी होगी।