यूक्रेन-पोलैंड की सीमा पार करने के दौरान रोते हुए यूक्रेनी बच्चे का वीडियो आया सामने
युद्ध के बीच यूक्रेन-पोलैंड की सीमा पार करने के दौरान रोते हुए एक छोटे यूक्रेनी बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बच्चा अपने सामान को ले जाते हुए अकेले रोता हुआ दिख रहा है। हालांकि रिपोर्ट्स में कहा गया कि बच्चा अपनी मां के पीछे चल रहा था।