यूक्रेन-रूस की शांति वार्ता में शामिल हुआ यूक्रेन का शख्स जासूसी के आरोपों के बीच मिला मृत

रूस से पहले दौर की शांति वार्ता के समय यूक्रेन की टीम में शामिल रहे डेनिस किरीव जासूसी के आरोपों के बीच मृत मिले हैं। यूक्रेन सरकार के मुताबिक, वह 'राष्ट्र की रक्षा करते हुए' एक ऑपरेशन में मारे गए लेकिन कुछ यूक्रेनी सांसदों का दावा है कि देशद्रोह के संदेह में गिरफ्तारी का विरोध करने पर उनकी हत्या हुई।

Load More