यूक्रेन-रूस संघर्ष पर विश्व से शांति वार्ता के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाने को कहा: चीन
चीन के विदेश मंत्री किन गांग ने गुरुवार को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ यूक्रेन-रूस संघर्ष को लेकर फोन पर बातचीत की। गांग ने कहा कि चीन ने यूक्रेन मुद्दे पर हमेशा निष्पक्ष रुख रखा है और वैश्विक समुदाय से यूक्रेन में शांति वार्ता के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाने के लिए कहा है।