यूक्रेन-रूसी युद्ध के बीच रूस ने भारत से मांगे चिकित्सीय उपकरण: ब्लूमबर्ग
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद उस पर लगे प्रतिबंधों के बाद रूस ने भारत से और अधिक चिकित्सीय उपकरणों की मांग की है। भारतीय मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर राजीव नाथ ने बताया कि भारतीय और रूसी कंपनियां 22 अप्रैल को एक मीटिंग में चिकित्सीय उपकरणों की आपूर्ति बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे।