यूक्रेनी गायिका उमा शांति ने पुणे में कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों पर फेंका तिरंगा; एफआईआर दर्ज
यूक्रेनी गायिका उमा शांति के खिलाफ पुणे (महाराष्ट्र) में एक कॉन्सर्ट के दौरान तिरंगे का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने हाथों में तिरंगा लेकर डांस करतीं और फिर उन्हें दर्शकों की ओर फेंकती दिख रही हैं। कॉन्सर्ट आयोजक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है।