यूक्रेनी मंत्री जाफरोवा ने भारत से यूक्रेन की जी20 भागीदारी पर विचार करने का आग्रह किया
यूक्रेन के विदेश मामलों की पहली उप-मंत्री एमीने जाफरोवा ने भारत से आग्रह किया है कि वह जी20 के कार्यक्रमों में यूक्रेन के अधिकारियों की भागीदारी पर विचार करे। उन्होंने कहा कि कई मायनों में यूक्रेन और भारत के बीच बहुत कुछ सामान्य है। गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने भारत को विश्वगुरु कहा था।