यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने सुरक्षा घेरा तोड़कर यूके में महिला रिपोर्टर को लगाया गले

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने यूके की यात्रा के दौरान न्यूज़ कॉन्फ्रेंस में सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए एक महिला पत्रकार को गले लगा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत अधिक शेयर किया गया है। इस दौरान वहां मौजूद यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अन्य पत्रकारों ने ज़ेलेंस्की के इस भाव की सराहना की।

Load More