यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई, कहा- निरंतर सहयोग की आशा है
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, "भारत के लोगों के लिए शांति व समृद्धि की कामना और दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग की आशा करता हूं। उम्मीद है कि हम सभी देशों की शांति के लिए मिलकर काम करेंगे।"