यूक्रेनी विदेश मंत्री अपने रूसी समकक्ष से 10 मार्च को तुर्की में करेंगे मुलाकात
द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से 10-मार्च को तुर्की में मुलाकात करेंगे। कीव इंडिपेंडेंट ने तुर्की के विदेश मंत्री मेवलूत चावूसोग्लू के हवाले से बताया कि दोनों नेता अंताल्या (तुर्की) में मुलाकात करेंगे। रूस पर यूक्रेन के आक्रमण के बाद यह रूस-यूक्रेन के शीर्ष नेताओं के बीच पहली बातचीत होगी।