यूक्रेनी विदेश मंत्री ने शेयर की रूसी मिसाइल हमले के बाद जली हुई बहुमंज़िला इमारत की तस्वीर

यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कीव में रूसी मिसाइल हमले में जलकर नष्ट हुई बहुमंज़िला रिहायशी इमारत की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "हर बार जब झूठे रूसी कहें कि...वे यूक्रेन के शहरों पर बम नहीं गिरा रहे...यह तस्वीर दिखाएं...रूसियों ने दो दिनों तक शहर पर बमबारी की...कई नागरिकों को मार डाला...बर्बर रूस को रोका जाए।"

Load More