यूक्रेनी शख्स ने रूसी बॉस के ₹59 करोड़ के यॉट को आंशिक रूप से डुबोया, कहा- पछतावा नहीं
स्पेन में एक यूक्रेनी नाविक को उसके रूसी बॉस के करीब ₹59 करोड़ की लग्ज़री यॉट को आंशिक रूप से डुबोने के बाद गिरफ्तार किया गया है। रिहा होने के बाद नाविक ने कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा नहीं है क्योंकि उसका बॉस एक 'अपराधी है जो यूक्रेन के लोगों को मारने के लिए हथियार बेचता है'।