यूक्रेनी सेना ने लाइमैन शहर पर फिर हासिल किया नियंत्रण, शहर को छोड़कर 'भागे' रूसी सैनिक
रूस ने कहा है कि उनके सैनिकों ने डोनेट्स्क क्षेत्र में स्थित प्रमुख शहर लाइमैन को छोड़ दिया है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित लाइमैन को यूक्रेनी सेना द्वारा 'घेराबंदी' के बाद रूसी सैनिक कथित तौर पर वहां से भाग गए। रूस ने हाल ही में लाइमैन पर नियंत्रण हासिल किया था।