यूक्रेेन में आए बर्फीले तूफान से 10 लोगों की हुई मौत व 23 घायल, बचाए गए 2,500 लोग
यूक्रेन में आए बर्फीले तूफान से कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। ओडेसा के गवर्नर ओलेह किपर ने बताया है कि तूफान में फंसे करीब 2,500 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। वहीं, यूक्रेन के एक मंत्री ने कहा कि 11 क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है।