यूज़र का दावा- धोनी ने युवा क्रिकेटर को बाइक पर दी लिफ्ट; वीडियो पर फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
एक 'X' यूज़र ने एक वीडियो शेयर कर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी द्वारा एक युवा क्रिकेटर को अपनी बाइक पर लिफ्ट देने का दावा किया है। वीडियो में युवा क्रिकेटर एक बाइक पर बैठकर यात्रा करते दिख रहा है। वीडियो पर एक फैन ने 'दुनिया का सबसे भाग्यशाली इंसान' कमेंट किया जबकि दूसरे ने कहा, "प्रदूषण...के बारे क्या कहेंगे?"